अमिताभ बच्चन ने किया ( के. बी. सी. शो )से अलविदा आज आखिरी शो की टेलीकास्ट...क्या है वजह?
आज के बाद से अमिताभ बच्चन नहीं दिखेंगी सोनी चैनल के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति में, जी हाँ... कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 12 आज खत्म हो जाएगा. आज इस शो का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट होगा. 28 सितंबर 2020 से शुरू हुआ यह शो करीब 4 महीनों चला है. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में कोई भी कंटेस्टेंट 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया, यानी कोई भी 7 करोड़ रुपये नहीं जीता है. केबीसी के सीजन 12 में चार करोड़पति बनें और चारों ही महिलाएं हैं. चारों महिलाओं से 1 करोड़ रुपये जीतकर सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था.हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर केबीसी 12 की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी.
केबीसी की शूटिंग पूरी करने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मैं थक गया हूं. मेरा माफीनामा. केबीसी के अंतिम दिन की शूटिंग का बहुत लंबा दिन… लेकिन यह याद रखिए, काम काम है और पूरी ईमानदारी के साथ इसे करना चाहिए. प्यार, देखभाल, स्नेह और प्रशंसा. पूरी टीम के इस भाव के लिए अत्यधिक आभार. आगे बढ़ने का समय है. भावुक पल. लेकिन कल एक और दूसरा दिन है.'
बता दें, केबीसी लोगों को काफी पसंद है, लेकिन इस बार इसका क्रज कम रहा है. टीआरपी की रेस में भी शो कुछ खास नहीं कर पाया. इस बार शो कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहा.