जय श्रीराम’ के नारेबाजी पर नाराज हुईं ममता बनर्जी, मोदी के म... - CG Sandesh

जय श्रीराम’ के नारेबाजी पर नाराज हुईं ममता बनर्जी, मोदी के मंच पर बोलीं- बुलाकर बेइज्जत करना ठीक नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नेताजी की जयंती कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगाये गए जिसके बाद बनर्जी ने कार्यक्रम में बोलने से इनकार कर दिया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरकारी कार्यक्रम में किसी को बुलाकर बेइज्जत करना ठीक नहीं.दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी की जयंती पर विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच संबोधन देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका ‘अपमान’ किया गया है.


ममता बनर्जी ने कार्यक्रम में उनके खिलाफ नारे लगाये जाने के बाद कहा, “यदि आप किसी को किसी सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रित करते हैं, तो आपको उसका अपमान नहीं करना चाहिए.”


अन्य सम्बंधित खबरें