डिजिटल वोटर कार्ड e-EPIC हुआ लॉन्च, डाउनलोड करने के लिए अपना... - CG Sandesh

डिजिटल वोटर कार्ड e-EPIC हुआ लॉन्च, डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स

चुनाव आयोग ने 25 जनवरी यानी मतदाता दिवस के दिन डिजीटल वोटर कार्ड की सुविधा को शुरू किया था. इस डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (e-EPIC) कहा जाता है। बता दें कि इस वोटर कार्ड को आफ नॉन एडिटेबल पीडीएफ फॉर्म में e-Aadhar Card के तर्ज पर सेव कर सकते हैं.

बता दें कि 31 जनवरी तक डिजिटल वोटर कार्ड सुविधा का लाभ केवल वो लोग ही ले पाएंगे जिन्होंने पिछली साल वोटर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, हालांकि 1 फरवरी के बाद यह सुविधा सभी के लिए उपलब्ध होगी. बता दें कि अगर आपका वोटर कार्ड गुम हो जाए तो आप डिजिटल वोटरकार्ड के माध्यम से इसे वापस डाउनलोड कर इसे प्रिंट करा सकते हैं. बता दें कि इसके लिए उपभोक्ता को 25 रुपये शुल्क देने होंगे.

1. डिजिटल वोटर आईडी कार्ड पाने के लिए आपको सबसे पहले voterportal.eci.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको अपनी जानकारी को भरकर अपना अकाउंट बनाना होगा.

2. अकाउंट बनने के बाद अब आपको लॉगइन करना होगा. इसके बाद आप e-EPIC डाउनलोड करें के मेन्यू पर जाएं.

3- यहां आपको अब अगले चरण में ईपीआईसी नंबर या रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा.

4- e-EPIC डाउनलोड करें और अगर आपके कार्ड पर लिखा गय फोन नंबर अगर अलग है तो तो आपको Know Your Custmor के विकल्प का चयन करना होगा.

5- केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप डिजिटल कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें