पाकिस्‍तान समेत 20 देशों से हवाई यातायात स्‍थगित, कितने देश ... - CG Sandesh

पाकिस्‍तान समेत 20 देशों से हवाई यातायात स्‍थगित, कितने देश है सऊदी अरब के सूचि में ?

सऊदी अरब की स्‍टेट न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक सऊदी अरब ने 21 दिसंबर 2020 को विदेश से आने और जाने वाली विमान सेवाओं को रोक दिया था। 28 दिसंबर को इसको फिर बढ़ा दिया गया था। ये सब कुछ कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन के कई देशों में पाए जाने के बाद किया गया था। इसके बाद 4 जनवरी को अपनी सीमा खोली थी। 

सऊदी अरब ने अपने यहां पर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से पाकिस्‍तान समेत 20 देशों से हवाई यातायात को फिलहाल स्‍थगित कर दिया है। अब केवल वही लोग सऊदी अरब में प्रवेश कर सकेंगे जो वहां के नागरिक हैं, डिप्‍लोमेट हैं और डॉक्‍टर या उनके परिजन हैं। ये आदेश 3 फरवरी से लागू कर दिया गया है। जिन देशों से आने वाले लोगों पर सऊदी अरब ने बैन लगाया है उनमें संयुक्‍त अरब अमीरात, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, मिस्र, लेबनान, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, ब्राजील, पुर्तगाल, तुर्की, स्‍वीडन, स्विटजरलैंड, जापान और भारत और भारत का भी नाम शामिल है।

सऊदी अरब ने जिन देशों के यात्रियों पर अपने यहां आने अस्‍थायी तौर पर रोक लगाई उनमें अधिकतर वही देश शामिल हैं जहां पर कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन के मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इस स्‍ट्रेन को पहले सामने आए प्रकारों से अधिक घातक बता चुके हैं। यही वजह है कि पूरी दुनिया इस नए खतरे को देखते हुए सभी एहतियाती उपाय कर रही हैं। 

बता दें कि सऊदी अरब में कोरोना वायरस के अब तक 368,639 मामले सामने आए हैं जिनमें से 6,383 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 360,110 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं पाकिस्‍तान की बात करें तो वहां पर अब तक कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्‍या 547,648 पहुंच गई है और 11,746 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 495,863 ठीक भी हुए हैं। पाकिस्‍तान में कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में इसकी शुरुआत 2 फरवरी को हुई और इसका पहला टीका इस्‍लामाबाद के अस्‍पताल प्रमुख को लगाया गया। पाकिस्‍तान ने चीन से सिनोफार्म की कोरोना वैक्‍सीन मिलने के बाद इसकी शुरुआत की है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस आपूर्ति के लिए चीन का धन्‍यवाद भी किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें