प्रेमी के साथ तीसरी मंजिल छत पर खड़ी थी युवती, माता-पिता दोनों को एक साथ देखकर कूद गई नीचे
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बमरौली इलाके में शनिवार रात युवती
को छत से नीचे फेंका गया है. लेकिन एक पुलिस जांच में एक अलग तथ्य सामने
आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12.30 बजे युवती अपने
प्रेमी के साथ तीसरी मंजिल यानी छत पर खड़ी थी. लड़की के माता-पिता दोनों
को एक साथ देखकर चौंक गए.
सूरत (Surat) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के बमरौली इलाके
में शनिवार देर रात एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर की तीसरी मंजिल पर
खड़ी थी. लेकिन अचानक उसके माता-पिता आ गए और वह उनसे छिपने की कोशिश में
छत से कूद गई. युवती को गंभीर चोटें आई हैं. उसे गंभीर हालत में सूरत सिविल
अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
युवती की उम्र 19 साल है.
मां-बाप के देखे जाने के बाद युवती खुद वहां से नीचे कूद गई. फिलहाल युवती
का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. लड़की के सिर पर चोट के निशान थे.
युवती ने कबूल किया है कि वह उस व्यक्ति से प्यार करती है जिसके साथ वह छत
पर खड़ी थी. पुलिस फिलहाल घटना की आगे की जांच कर रही है.