वाइफ स्वैपिंग का चलन बड़े शहर में, पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार तार करती ट्रेंड,,हो चुके है कई मामले दर्ज
बड़े बड़े शहरों में वाइफ स्वैपिंग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है एक के बाद एक कुछ महीनो में ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे है जहां पत्नियों द्वारा शिकायत करवाई गयी है की उनके पति उन पर अपने किसी दोस्त या अगले पुरुष के साथ सोने को मजबूर करते है और नहीं मानने पर कई प्रकार की मानसिक प्रतड़ना भी करते है कुछ मामलो में स्थिति और भी बदतर है जहां कुछ महीने पहले ही एक केस में अपनी ही पत्नी पर तेज़ाब उडेलने वाला था, हाल ही में ग्वालियर में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति किसी व्हाट्सप्प ग्रुप में ऐड है जिसमें और भी कई पति अपने वाइफ के स्वपिंग की बात करते है.
आखिर क्या है वाइफ स्वैपिंग?
वाइफ स्वैपिंग में पति अपने पत्नियों की अदला बदली कर रिश्ते बनाते है जिसमे से अधिकतर या कहे बहुत सी पत्नियो को इस बात का ज़रा भी जानकारी नही रहती,वही पति अपनी वाइफ स्वैपिंग की बात खुद से करते है और अपनी पत्नियों पर दबाव बनाते हैऐसे कुकर्म में ना सिर्फ मध्यम परिवार के पति शामिल है बल्कि अच्छे खानदान के भी पुरुषों का भी नाम सामने आया है
ठीक उसी तरह ग्वालियर के एक पति ने पत्नी के सामने एक शर्मनाक शर्त रखी थी, जिसे पत्नी ने मानने से इंकार कर दिया। उसके पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और छोड़ कर चला गया। परेशान महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ग्वालियर के गिरवाई थाने में 31 साल की एक महिला ने आवेदन दिया है कि उसका पति उसपर वाइफ स्वैपिंग करने के लिए दबाव बनाता है। साथ ही मेरे 15 लाख रुपये भी हड़प लिए और मुंबई चला गया। वो रेलवे में कर्मचारी है। पेशे से नर्स महिला ने आवेदन में बताया कि 2019 में उसका पहले पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद स्थाई भरण पोषण के लिये उसे पहले पति से 25 लाख रुपये और 5 लाख के जेवर मिले थे। महिला के अनुसार तलाक के बाद उसके जीवन में विनोद बघेल आया। दतिया में रहने वाला विनोद रेलवे में नौकरी करता है और अभी वो मुंबई में पदस्थ है। जनवरी 2020 में विनोद ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों मिले, विनोद ने कहा कि वो उसके बारे में सब जानता है फिर भी शादी करना चाहता है। दोनों के परिवार तैयार हो गए फिर इन लोगों ने 26 जनवरी 2020 को शादी कर ली।
पीड़िता महिला ने बताया कि शादी के बाद जब लॉकडाउन लग गया तब भी विनोद नहीं
आया। वो अपने मायके चली गई। कुछ दिन पहले विनोद आया और बोला कि मुंबई में
एक ग्रुप है, जिसे उसने ज्वाइन कर रखा है। वहां लाइफ पार्टनर बदल कर सब
मस्ती करते हैं, इसलिए तुम भी मेरे साथ चलो और मजे करेंगे।
महिला ने कहा कि मैंने उसकी बात सुनकर इनकार कर दिया तो उसने मेरे साथ
मारपीट की और मुझे छोड़कर चला गया। उसके बाद विनोद बघेल ने महिला से कोई
संपर्क नहीं किया है।
डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने महिला के शिकायती आवेदन के आधार
पर उसके पति विनोद बघेल के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं में
मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।