किसान आन्दोलन पर ट्वीट, डिजिटल क्रान्ति जोरो पर #shameonboll... - CG Sandesh

किसान आन्दोलन पर ट्वीट, डिजिटल क्रान्ति जोरो पर #shameonbollywood कर रहा ट्रेंड. लोगो का बॉलीवुड सितारों पर आक्रोश

किसान आंदोलन जहां एक तरफ जमीन में और दूसरी तरफ डिजिटल मीडिया में भी पर डिजिटल मीडिया के विरोध से बस यही नजर आता है की आप क्या कह रहे है,अगर सोशल मीडिया में पक्ष रखने और बोलने से जनता समझती है कि वाद,विवाद अन्य अहम् मुद्दे एक निष्कर्ष तक पहुंचेगी तोह शायद हम आने वाले पीढ़ीओं को भी यही शिक्षा दे कर जायेंगे,सुशांत सिंह राजपूत के समय पर भी सोशल मीडिया में #बॉयकोटबॉलीवूड #boycottbollywood खूब ट्रेंड पर रहा अब users की मानसिकता ही ऐसी है कि आगामी राजनीति और वर्तमान में होते हुए सारे घटनाएं सिर्फ एक समय तक निर्धारित रहती है

किसान आंदोलन (Farmers' Protest) को लेकर रिहाना(Rihanna) ने जो ट्वीट किया था उसके बाद ये मामला दुनिया भर में सुर्खियों में है. इसके बाद कई सेलेब्स ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया, लेकिन साथ ही भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वालों से बचकर रहने को भी कहा जिसके बाद इन सेलेब्स को ट्रोल किया जा रहा है.

इंटरनेशनल स्टार रिहाना (Rihanna) ने किसान आंदोलन (Farmers’ Protest) को लेकर जो ट्वीट किया उसके बाद से दुनिया भर में इसकी चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर रिहाना के ट्वीट को सपोर्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा. इसके बाद कई सेलेब्स ने किसानों के समर्थन में ट्वीट तो किया, लेकिन साथ ही भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वालों से बचकर रहने को भी कहा.

अब सेलेब्स इन ट्वीट्स को लेकर यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. उनका कहना है कि बॉलीवुड का असली चेहरा अब दिख गया है. वहीं यूजर्स ने ये भी नोटिस किया कि कुछ सेलेब्स ने अपने ट्वीट्स में एक जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया हुआ है. वहीं अक्षय और सायना नेहवाल का एक ही ट्वीट है जो यूजर्व वायरल भी कर रहे हैं

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इन सुपरस्टार्स को जवाब देते हुए लिखा, 'किसान देश का बहुत ही अहम हिस्सा हैं. उनके मसलों का समाधान करने की हरेक कोशिश की जा रही है, और वह नजर भी आ रही है. आइए सौहार्द्रपूर्ण समाधान का समर्थन करें, न कि बांटने वाली बातों पर ध्यान दें.' इस तरह अक्षय कुमार ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इस ट्वीट पर जैजी बी (Jazzy B) ने कमेंट किया और उन्होंने लिखा, 'वाह जी वाह, भाई अब ट्वीट कर रहे हो! किसान दो महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे तब आपके पास से एक ट्वीट नहीं आया, और अब उसे प्रोपेगैंडा बता रहे हो. ओह, तुम सिंह इज किंग नहीं हो सकते क्योंकि असली किंग तो धरने पर बैठे हैं! नकली किंग अक्षय कुमार!' इस तरह उन्होंने बॉलीवुड एक्टर को रिप्लाई किया है. 

रिहाना ने सीएनएन की एक खबर को री-ट्वीट करते हुए किसान आंदोलन को लेकर लिखा था- ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ रिहाना ने अपने ट्वीट में हैशटैग फार्मर्स प्रोटेस्ट का भी इस्तेमाल किया था. रिहाना ने जिस खबर को अपने ट्वीट में इस्तेमाल किया, वह दिल्ली के आस-पास के क्षेत्र में इंटरनेट को बंद करने को लेकर है.


अन्य सम्बंधित खबरें