किसानों ने जारी की गाइडलाइन, चक्का जाम के दौरान इन लोगों को ... - CG Sandesh

किसानों ने जारी की गाइडलाइन, चक्का जाम के दौरान इन लोगों को मिलेगी छूट

संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को देशभर में 3 घंटे के लिए चक्का जाम रखने का ऐलान किया है. इस दौरान देश के सभी नेशनल और स्टेट हाईवे को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक जाम रखा जाएगा.

तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़े किसानों की अगुवाई करने वाले संगठनों का समूह संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को कहा कि, 'चक्का जाम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की हिंसा में किसान शामिल नहीं होंगे. मोर्चे की तरफ से इस संबंध में आंदोलनकारी किसानों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. हम जनता से भी सहयोग करने की अपील करते हैं.


1. देश भर में नेशनल और स्टेट हाइवे को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा.

2. इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा.

3. चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा. प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हों.

4. दिल्ली में कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा, क्योंकि सभी विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं. दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके, जहां पहले से ही किसानों के पक्के मोर्चे लगे हुए हैं.

5. 3 बजकर 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर, किसानों की एकता का संकेत देते हुए, चक्का जाम कार्यक्रम संपन्न होगा.


अन्य सम्बंधित खबरें