सबसे अधिक संख्‍या में कोविड-19 के टीके लगाकर भारत अब तीसरा स... - CG Sandesh

सबसे अधिक संख्‍या में कोविड-19 के टीके लगाकर भारत अब तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है

भारत ने कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक अन्‍य वैश्विक ऊंचाई हासिल की है। भारत कोविड-19 के टीके लगाने की संख्‍या के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। केवल अमेरिका और इंग्‍लैंड ही भारत से आगे हैं।

भारत के 12 राज्‍यों में दो-दो लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लग गए हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में ही 6,73,542 लाभार्थियों को टीके लग गए हैं।

7 फरवरी, 2021 प्रात: 8 बजे तक कुल 57.75 लाख (57,75,322) लाभार्थियों ने राष्‍ट्रव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 के टीके प्राप्‍त कर लिए हैं। अ‍भी तक 53,04,546 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और 4,70,776 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान के तहत टीके लग गए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 8,875 सत्रों में 3,58,473 लाभार्थियों को टीके लग गए हैं। अभी तक 1,15,178 सत्रों का आयोजन हो चुका है। टीके लगाए जा रहे लाभार्थियों की संख्‍या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।

एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण उपलब्धि यह है कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 80 से भी कम कोविड रोगियों की मौत होने का पता चला है। पिछले 9 महीनों में यह संख्‍या सबसे कम है।

देश के सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 1.48 लाख (1,48,766) है। मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.37 प्रतिशत ही है।

आज भारत के ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या 1.05 करोड़ (1,05,22,601) हो गई है। रिकवरी दर 97.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 12,059 नए मामले दर्ज हुए हैं। कल 11,805 रोगी ठीक हुए हैं और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दी गई है।

81.07 प्रतिशत ठीक हुए नए मामले 6 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 6,178 नए मरीज ठीक हुए हैं, जबकि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में कल क्रमश: 1,739 और 503 नए मरीज ठीक हुए हैं।

84.83 प्रतिशत दैनिक नए मामले 6 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,942 नए मामलों का पता चला है। महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में कल 2,768 और 531 नए मामले दर्ज हुए हैं।

कल 78 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। 69.23 प्रतिशत मौत के मामले 5 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में कल सबसे अधिक 25 लोगों की मौत हुई, जबकि केरल और पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 16 और 5 मरीजों की जान गई।

17 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से किसी मरीज की मौत होने का पता नहीं चला है। ये राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश हैं – हरियाणा, गोवा, जम्‍मू-कश्‍मीर, झारखंड, पुदुचेरी, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, असम, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली।  



अन्य सम्बंधित खबरें