सरकार ने ट्विटर को जारी किया नोटिस, भेजी 1178 अकाउंट्स की नई लिस्ट, कहा- , इन्हें ब्लॉक करो
किसान ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) के दौरान हुई हिंसा के बाद से सरकार
पूरी तरह से सतर्कता बरतती दिख रही है. सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर भी
किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर नजर रखी जा रही है, ताकि इसकी आड़
में कोई साजिश न रची जाए. इसी क्रम में सरकार ने गुरुवार को ट्विटर को
नोटिस जारी किया है. इसमें सरकार ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट से कहा है कि वह
1178 अकाउंट को ब्लॉक करे. सरकार के अनुसार इन सभी अकाउंट का संबंध
खालिस्तान या फिर पाकिस्तान से है.
हाल ही में ट्विटर को निर्देश दिया था कि वह ऐसे 257 अकाउंट को बंद करे जो
30 जनवरी को ऐसे ‘गलत, धमकाने वाले और भड़काने वाले ट्वीट्स’ साझा कर रहे
थे जिनमें हैशटैग के साथ भड़काऊ बातें थीं.सूत्रों ने कहा कि ट्विटर के लिए आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत जारी
निर्देशों का पालन करना बाध्य है. गृह मंत्रालय और अन्य सुरक्षा एजेंसियों
से सलाह लेने के बाद हाल ही में आईटी मंत्रालय की ओर से ट्विटर से इन
अकाउंट को बंद करने को कहा गया है. लेकिन ट्विटर ने अभी तक मांगों पर कोई
प्रतिक्रिया नहीं दी है.
ट्विटर पहले से ही किसान आंदोलन को लेकर अपने 'दुरुपयोग' को लेकर कटघरे में
है। केंद्र ने ट्विटर से पहले 257 हैंडल्स को ब्लॉक करने की मांग की थी।
यह 1178 अकांउट्स उससे अलग हैं। इस बीच, ट्विटर इंडिया और साउथ एशिया की
पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर महिमा कौल ने इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों का कहना है कि ट्विटर से जिन अकाउंट को बंद करने के लिए कहा गया है उनमें से कई खालिस्तानी समर्थकों के हैं. साथ ही कई अकाउंट्स को पाकिस्तान का सहयोग मिल रहा है. ये सभी विदेश से संचालित हो रहे हैं. इनमें से अधिकांश को इंटरनेट बॉट की मदद से चलाए जा रहे हैं ताकि किसान आंदोलन को लेकर दुष्प्रचार किया जा सके और गलत सूचनाएं फैलाई जा सकें. सरकारी आदेशों का अनुपालन न करने पर ट्विटर को दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर ट्विटर इन आदेशों का पालन नहीं करता है तो उसके अफसरों को सात साल तक की कैद और कंपनी को भारी जुर्माना अदा करना पड़ सकता है. सरकार का मानना है कि इन अकाउंट्स की गतिविधियां 'किसान आंदोलन के संबंध में व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।'
ट्विटर और सरकार के बीच
ताजा खींचतान ऐसे वक्त में शुरू हुई है जब पहले ही कंपनी को चेतावनी दी जा
चुकी है कि अगर आदेश नहीं माने जाते तो उसके अधिकारियों को सात साल तक की
जेल हो सकती है और कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
सरकार ने चेतावनी दी थी कि भारत में ट्विटर के टॉप मैनेजमेंट को सजा दी जा
सकती है। ट्विटर इंडिया में पांच साल तक काम करने के बाद महिमा कौल ने
इस्तीफा दे दिया है। वह मार्च के आखिर तक अपने पद पर रहेंगी। कंपनी ने एक
बयान में कहा कि वह 'उनकी अपनी निजी जिंदगी में बेहद महत्वपूर्ण लोगों और
रिश्तों पर फोकस करने की इच्छा का सम्मान करती है।'