6 साल के बेटे की गला दबाकर कर हत्या, आरोपी महिला पहले से प्रेग्नेंट, खुद ने दी पुलिस और रिश्तेदारों को जानकारी
केरलके पलक्कड़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात
सामने आई है. दरअसल यहां मदरसे की एक महिला टीचर ने अपने ही 6 साल के मासूम
बेटे का बेरहमी से गला दबाकर मार डाला और
कहा कि ऐसा वह अल्लाह को खुश करने के लिए कर रही. इस खौफनाक घटना के बाद
इलाके में हड़कंप मच गया है.आरोपी महिला अभी प्रेग्नेंट भी है. उसने जिस बेटे की हत्या की है वह उसके तीन बच्चों में
से सबसे छोटा था.महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है. हैरानी की बात है कि बेटे की
बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी महिला ने खुद पुलिस और रिश्तेदारों को
फोन करके इसकी जानकारी दी.आरोपी मदरसा टीचरने पुलिस को
बताया कि उसने अपने बेटे की कुर्बानी अल्लाह के लिए दी है. कुछ लोग इसे
महिला का अंधविश्वास मान रहें है. वहीं पड़ोसी सुबैर ने मीडिया को बताया कि
परिवार अंधविश्वासी नहीं था. आरोपी महिला के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे
गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.
पुलिस के मुताबिक, ये घटना रविवार को सुबह 4 बजे हुई. मासूम बच्चा अपनी
मां के साथ बिस्तर पर सो रहा था. फिर मां उसे उठाकर बाथरूम में ले गई और
उसके पैर बांध दिए. इसके बाद मां ने बेरहमी से अपने बेटे का गला दबा दिया.
जब घटना हुई तब उसका पति सुलेमान दूसरे कमरे में सो रहा था. पलक्कड़ के
पुलिस अधीक्षक आर विश्वनाथन ने आईएएनएस को बताया, हमने महिला को गिरफ्तार
कर लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है.
हालांकि, हम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर उस
पर धाराएं लगाएंगे.