2 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा कवर, SBI रुपे जनधन कार्ड के लिए ... - CG Sandesh

2 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा कवर, SBI रुपे जनधन कार्ड के लिए आज ही करें अप्लाई

अगर आपका जनधन खाता एसबीआई में है या आप नया जनधन खाता एसबीआई में खुलवाते हैं तो आपको 2 लाख रुपए से ज्यादा फायदा हो सकता है. इसके लिए आपको एसबीआई रुपे जनधन कार्ड  के लिए आवेदन करना होगा. SBI ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. बता दें कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर बैंक खाते  खोले जाते हैं.प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुलवाए गए खातों में खाताधारकों को कई सुविधाएं मिलती हैं. इस अकाउंट में ग्राहकों को रुपे कार्ड  दिया जाता है जिससे आप खाते से पैसे निकाल सकतें हैं और खरीदारी भी कर सकते हैं. एसबीआई ट्वीट के मुताबिक, अगर आप एसबीआई रुपे जनधन कार्ड के लिए आवदेन करते हैं तो आपको 2 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा. इसके लिए आपको 90 दिनों में एक बार इस कार्ड को स्वाइप करना होगा. ऐसा करने पर आप 2 लाख रुपए दुर्घटना बीमा कवर पाने के हकदार होंगे.

जनधन खाता खुलवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

>> जनधन खाता खुलवाने के लिए भी आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस समेत KYC की जरूरत को पूरा करने वाले दस्तावेज जमा कर सकते हैं.
>> अगर आपके पास दस्तावेज नहीं हैं, तो आप स्मॉल अकाउंट खुलवा सकते हैं.
>> इसमें आपको सेल्फ-अटेस्टेड फोटोग्राफ और बैंक अध‍िकारी के सामने अपने हस्ताक्षर भर देना होता है.
>> जनधन खाता खुलवाने के लिए आपको किसी भी तरह की फीस या चार्ज नहीं चुकाना पड़ता है.
>> कोई भी 10 साल या उससे ज्यादा की उम्र का शख्स यह खाता खुलवा सकता है.

10 हजार रुपए निकालने की सुविधा

जनधन खाता के कई फायदे भी हैं. जनधन खाता है तो आप ओवरड्रॉफ्ट के जरिए अपने खाते से अतिरिक्त 10,000 रुपए तक निकाल सकते हैं




अन्य सम्बंधित खबरें