उद्धव ठाकरे की आलोचना करने पर BJP नेता साड़ी पहनने पर किया था मजबूर, अब 17 शिवसैनिक अरेस्ट
उद्धव ठाकरे की आलोचना करने पर BJP नेता साड़ी पहनने पर किया था मजबूर, अब 17 शिवसैनिक अरेस्ट महाराष्ट्र में एक बीजेपी नेता को शिवसेना प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करना भारी पड़ा है. शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करने से नाराज शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सोलापुर में एक कल रविवार को एक बीजेपी नेता पर काली स्याही उड़ेल दी और उसे जबरन साड़ी पहनने पर मजबूर किया. कल इसका वीडियो सामने आया था. इस सोलापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आज सोमवार को 17 आरोपियों अरेस्ट कर लिया है.
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग बीजेपी नेता को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने
घेर रखा है. अचानक तीन कार्यकर्ता हाथों में बोतल लिए हुए आते हैं और उनके
चेहरे पर उड़ेल देते हैं. इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ता बीजेपी नेता का
हाथ पकड़कर सड़क की ओर ले चलते हैं और उसे कुछ दूर ले जाकर जबरन साड़ी
पहनने पर मजबूर करते हैं. वीडियो में एक पुलिसकर्मी बीजेपी नेता को छुड़ाने
का प्रयास करता है, लेकिन गुस्साई भीड़ हमलाकर बीजेपी नेता को अपने
कब्जे में ले लेती है.