सेफ रहने के लिए जबरन पुलिसकर्मियो व पत्रकारो के साथ सम्बन्ध, सेक्स रैकेट का खुलासा, सेक्स वर्कर ने खोले अहम् राज
बताया जा रहा है कि बिना लाइसेंस के ही यह स्पा सेंटर संचालित किया जा
रहा था। स्पा में काम करने वाली सेक्स वर्कर ने स्थानीय पुलिस और कुछ
पत्रकारों पर फ्री में सेक्स करने का आरोप लगाया हैं। छापे के बाद से स्पा
संचालक फरार है।
बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एमएमआर मॉल में
छापा मारकर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियां और दो युवकों को गिरफ्तार किया
है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मसाज सेंटर के अंदर लड़कियों से मसाज करवाने से लेकर अलग-अलग चीजों का
अलग-अलग पैसा है और सीधे सेक्स के नाम पर यहां लड़कियां अंदर आने वाले युवक
से 25 सौ रुपए वसूलती हैं. लड़कियां बताती हैं कि वह इस काम के लिए
गाजियाबाद से यहां रोजाना आती है. लड़कियों के स्टाफ को यहां आने वाले
पुलिस वालों के साथ भी सेक्स फ्री में करना पड़ता हैं. तभी वह अपने आप को
सेफ महसूस कर पाती हैं.
नोएडा सेक्टर-18 स्थित वेब मॉल के 12 स्पा सेंटरों में बीते बुधवार शाम
पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान
सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस को स्पा सेंटर से दर्जनों युवतियां सेक्स के धंधे
में लिप्त मिली। बुलंदशहर के एमएमआर मॉल में भी ऐसा ही कुछ चल रहा था.
रॉयल स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर सेक्स का काला कारोबार चलाया जा रहा
था. स्पा सेंटर के अंदर बैठा मैनेजर बाकायदा स्पा के नाम पर एंट्री फीस 900
रुपए डिजिटल पेमेंट के जरिए वसूल रहा था. मैनेजर का दावा है कि यह सब ऐसे
ही नहीं चलता. पिछले तीन साल से उसका स्पा सेंटर मॉल में जमा हैं. मॉल से
एक तरफ कोतवाली देहात तो दूसरी तरफ चौकी है. इन सब को भी हर्जाना देना होता
हैं. इतना ही नहीं मैनेजर ने खुलासा करते हुए कहता है जिले में कुछ
पत्रकार भी इस स्पा सेंटर से जुड़े हुए हैं.
सेक्स रैकेट की सूचना पर बुलंदशहर एसएसपी ने जब सीओ सिटी व महिला थाना
पुलिस को मौके पर भेजा और छापा मारा तो स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट में
शामिल तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया. संचालक का एक कर्मचारी और एक
ग्राहक को भी हिरासत में लिया गया. स्पा मालिक और दो ग्राहक स्पा सेंटर से
भागने में कामयाब हो गए. अब पुलिसकर्मी और पत्रकारों के सेक्स वर्करों के
साथ यौन उत्पीड़न की भी जांच की जा रही हैं.