कल से फास्टैग के बिना टोल प्लाजा पर नहीं होगी पेमेंट, खरीदनें के लिए जानें कैसे करें अप्लाई
भारत में कल यानी 15 फरवरी से फास्टैग को हर वाहन पर अनिवार्य कर दिया जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि फैस्टैग को अनिवार्य करने की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत ई-भुगतान सुविधा को अपनाएं। FASTags को 2016 में पेश किया गया था। इसके वाहन पर अनिवार्य करने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइन से छूटकारा मिलेगा।
नहीं बढ़ाई जाएगी समय सीमा: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर हवाई अड्डे पर FASTag के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मीडिया से कहा कि सरकार ने फैस्टैग पंजीकरण की तारीख सीमा को दो-तीन बार बढ़ा दिया है, और अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। फिलहाल हर किसी को तुरंत FASTag खरीदना चाहिए। बताते चलें कि, FASTag को सड़कों पर चलने वाले करीब 90 प्रतिशत लोग खरीद चुके हैं, ऐसे में केवल 10 प्रतिशत लोग ही बचे हैं।
कहां से खरीदें : उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर भी फैस्टैग खरीदनें के लिए
उपलब्ध है। इसके अलावा आप बैंक, पेटीएम आदि के माध्यम से भी इसे खरीद सकते
हैं। इसके अलावा आप इसे Amazon.in, HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of
India, Kotak bank, Axis Bank साथ-साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक से भी खरीद
सकते हैं। केंद्र सरकार ने वाहनों के लिए FASTag की समय सीमा 1 जनवरी 2021
से बढ़ाकर 15 फरवरी 2021 कर दी। जो कल समाप्त हो रही है।
क्या है
फास्टैग: FASTag एक ऐसा स्टीकर है, जिसे वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका दिया
जाता है, और किसी भी नकद लेनदेन के लिए वाहन को रोकने की आवश्यकता नहीं
होती। इससे टोल प्लाजा पर भुगतान करने के लिए RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी
आइडेंटिफिकेशन) तकनीक का उपयोग किया जाता है। जिसमें टोल प्लाजा पर ली
जानें वाली राशि को FASTag से जुड़े खाते से सीधे काटा जाता है।