प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आगजनी, 5 सौ मजदुरो को बचाया गया, 6 घँटे में भी आग पर काबू नही
मुंबई के उपनगरीय इलाके ठाणे असनगांव की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। जिसको 20 दमकल वाहन भी 6 घँटे में नही बुझा पाए है। बताया गया है हादसे में 5 सौ लोगो की रेस्क्यू हो चुकी है।
ठाणे शाहपुर तालुका के असनगांव फाटा के पास SKI प्लास्टिक कंपनी में मंगलवार तड़के भीषण आग लगी है। हालांकि आग लगने के कारण का पता नही चला है, लेकिन राहत कार्य तेजी से जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार कंपनी में कुल सात सेक्शन है , जिसमें से पांच सेक्शन में आग पूरी तरह से फैल चुकी है। बिरौली फाटक के पास स्थित इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के डिब्बे , बाल्टी , टिफिन बॉक्स के अलावा रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले घरेलू वस्तुओं को निर्माण होता है। जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में दिन और रात की लगातार शिफ्ट में काम होता था। एक शिफ्ट में 500 से ज्यादा मजदूर काम करते थे। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फैक्टरी से सभी मजदूरों का रेस्क्यू किया गया। प्लास्टिक जलने की वजह से आग से निकलने वाला काला धुंआ आसपास के इलाके में फैल गया है। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार , यह लेवल 3 की आग है। आग बुझाने के लिए कल्याण , उल्हासनगर , अंबरनाथ , भिवंडी , और ठाणे से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है ।