पीएम किसान योजना : मार्च के अंत तक जारी की जा सकती है आठवीं किस्त, कैसे देखे अपना नाम
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर है. केंद्र सरकार होली से पहले किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा भेज सकती है. सरकार इस योजना के तहत किसान के खाते में सालाना 6 हजार रुपए ट्रांसफर करती है. यह पैसा तीन बराबर किस्तों में दिया जाता है. अभी तक किसानों के खाते में कुल 7 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. किसानों को पीएम किसान योजना की आठवीं किस्त का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार आठवीं किस्त मार्च के अंत तक जारी की जा सकती है. तय शर्तें पूरी करने वाले किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं.
pmkisan.gov.in पर ऑनलाइन देंखे अपना नाम
अगर आपने इस योजना को फायदा लेने के लिए आवेदन किया है और अब अपना नाम लाभार्थियों की सूची में देखना चाहते हैं तो आपके लिए सरकार ने अब यह सुविधा ऑनलाइन भी मुहैया करा दी है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2021 की नई सूची को सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं
इस बेवसाइट के जरिये करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है. आप पीएम किसान योजना में pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
बजट में कटौती
चालू वित्त वर्ष के मुकाबले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बजट आवंटन में 10 हजार करोड़ रुपये की कटौती की गई है.