खेत में मिली शाहरूख खान की लाश, गला रेतकर की गयी हत्या, पुलि... - CG Sandesh

खेत में मिली शाहरूख खान की लाश, गला रेतकर की गयी हत्या, पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी

खेत में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तफतीश की तो उसकी पहचान डभरा के वार्ड 6 में रहने वाले शाहरूख खान के रूप में हुई। युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर करने से हुई है।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि डभरा के बंधवा तालाब के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है। युवक का शव खून से सना हुआ था। जब टीम वहां पहुंची तो ग्रामीणों ने ही उसकी पहचान की। शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें