देश के 70 जिलों में 15 दिनों में 150 फीसदी कोरोना के मामलों ... - CG Sandesh

देश के 70 जिलों में 15 दिनों में 150 फीसदी कोरोना के मामलों में बढोत्तरी, केंद्र ने राज्यों को कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए कहा

देश मे कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 15 दिनों में देश के 70 जिलों में 150 फीसदी कोरोना के मामले बढ़े हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कोरोना का टीके की बर्बादी को रोकने लेकर राज्यों को आगाह किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ को लेकर भी हमें उतनी ही गंभीरता की जरूरत है जैसे कि हम पिछले एक साल से करते आ रहे हैं।

राज्यो से कहा गया है कि  हर संक्रमित व्यक्ति के contacts को कम से कम समय में ट्रैक करना और एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये कम से कम तीस व्यक्ति की टेस्ट करने के लिए कहा गया है और RT-PCR टेस्ट रेट 70 प्रतिशत से ऊपर रखना बहुत अहम है वैक्सीन डोजेज की बर्बादी की समस्या को गंभीरता से लेना है ।

पिछले हफ्ते 10 जिलों में ही कोरोना के केस में इजाफा देखने को मिला था लेकिन अब 70 जिले शामिल हो गए हैं। टीका की कोई कमी नही है।

राज्यों को अब तक टीका के 7 करोड़ 54 लाख डोजेज दिए जा चुके हैं। जबकि कोरोना वैक्सीन की बर्बादी भी चिंता का विषय है। देश में सबसे ज़्यादा टीका के डोजेज की बर्बादी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यूपी, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर में हो रही है।

टेस्टिंग कम करने और 1 मार्च की तुलना में अच्छी पॉजिटिविटी रेट बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता है।

महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, आंध्र प्रदेश में मामले बढ़ रहे है ।

केंद्र सरकार के सामने अब बड़ी चुनौती इस बात की है कोरोना का फैलाव छोटे शहरों में भी हो रहा है। यानी टायर 2 और 3 शहरों में अब संक्रमण बढ़ रहा है। यानी खतरा इस बात का है कहीं कोरोना संक्रमण गांवों में न फैले।


अन्य सम्बंधित खबरें