पेट्रोल-डीजल को GST में लाने को लेकर सीतारमण का बड़ा बयान....लोकसभा में पास हुआ फाइनेंस बिल
जीएसटी काउंसिल की बैठक में एजेंडा में शामिल हो यह मुद्दा
सीतारमण ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर केंद्र और राज्य सरकार, दोनों टैक्स लगाती है. अगर पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स को लेकर चिंता है तो मैं यह कहना चाहूंगी कि सभी राज्य इस चर्चा को देख रहे होंगे. ऐसे में जीएसटी काउंसिल की जब अगली बैठक होगी तो मुझे इस बात की खुशी होगी की राज्यों की मदद से इस मुद्दे को एजेंडा में शामिल किया जाए और फिर इस पर गंभीर चर्चा हो.
केंद्र और राज्य दोनों टैक्स वसूलते हैं
सीतारमण ने कहा कि महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लगता है. ऐसे में इस बात को याद रखने की जरूरत है कि टैक्स केंद्र के साथ-साथ राज्य भी वसूलते हैं. बता दें कि अपने देश में पेट्रोल की कीमत में 60 फीसदी और डीजल की कीमत में 55 फीसदी हिस्सा टैक्स का होता है.