लागू किया जा रहा है प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना ... जानिए... - CG Sandesh

लागू किया जा रहा है प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना ... जानिए क्या है प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना ?

केन्‍द्रीय सेक्टर की स्‍कीम-सम्‍पदा का नाम बदलकर प्रधानमंत्री किसान सम्‍पदा योजना (Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana -PMKSY) कर दिया गया है 

खाद्य उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली (Rameswar Teli )ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (Ministry of Food Processing industries -MoFPI) पूरे विकास और फूड प्रॉसेसिंग सेक्टर विकास के लिए प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana - PMKSY) को लागू किया जा रहा है।

PMKSY से देश में 5,30,500 डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रोजगार पैदा होने की संभावना है। इसके अलावा नई योजना ऑपरेशन ग्रीन्स (Operation Greens-OG) को PMKSY में नवंबर 2018 में 500 करोड़ रुपये के साथ लॉन्च किया गया था।

PMKSY की घटक योजनाएं (component schemes )

मेगा फूड पार्क

इंटीग्रेटेड कोल्ड चेन और वैल्यू एडिशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर

इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रो-प्रॉसेसिंग क्लस्टर

फूड प्रॉसेसिंग की क्षमता का निर्माण और विस्तार

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का निर्माण

फूड सेफ्टी और क्वालिटी अंश्योरेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर

मानव संसाधन और संस्थान

ऑपरेशन ग्रीन्स

जानिए क्या है प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना

केन्‍द्रीय सेक्टर की स्‍कीम-सम्‍पदा जैसे कृषि समुद्री उत्‍पाद प्रसंसकरण और कृषि प्रसंस्‍करण क्‍लस्‍टर विकास (Agro-Marine Processing & Development of Agro-Processing Clusters) योजना को मई 2017 में सरकार ने मंजूरी दी थी। इस योजना का अब नाम बदलकर प्रधानमंत्री किसान सम्‍पदा योजना (Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana -PMKSY) कर दिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें