पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के घटेंगे दाम, धर्मेंद्र प्रधान ने कह... - CG Sandesh

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के घटेंगे दाम, धर्मेंद्र प्रधान ने कही ये बड़ी बात..

पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी बात कही है. आज सुबह मंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतें अब कम होने लगी हैं और आने वाले दिनों में वे और कम हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि हम अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ अंतिम ग्राहकों को हस्तांतरित करेंगे.


बता दें कि इससे पहले लोकसभा में ईंधन की बढ़ती कीमतों पर पूछे गए सवालों के जवाब में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत पिछले सात साल में दोगुना हो गई है. अभी कीमत 819 रुपये प्रति सिलेंडर है. इस दौरान पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 459 फीसदी बढ़ा है.

प्रधान ने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे कीमतों में वृद्धि ने रसोई गैस और केरोसिन (पीडीएस के तहत) पर सब्सिडी को समाप्त कर दिया है. प्रधान ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पिछले कुछ महीनों के दौरान बढ़ी है. दिसंबर 2020 में इसकी कीमत 594 रुपये प्रति सिलेंडर थी.


अन्य सम्बंधित खबरें