Forbes बिलिनेयर लिस्ट में 12 क्रिप्टोकरेंसी बिलिनेयर्स ...क्... - CG Sandesh

Forbes बिलिनेयर लिस्ट में 12 क्रिप्टोकरेंसी बिलिनेयर्स ...क्रिप्टोकर्रेंसी के कारण बन रहे लोग बिलिनेयर

क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन ने पिछले एक साल में जिस तरह परफॉर्म किया है वह आश्चर्यजनक है. दुनियाभर के बड़े-बड़े बिजनेसमैन इसका समर्थन कर रहे हैं जिसके कारण कीमत में तेजी आ रही है और यह नए-नए निवेशकों को लुभा रहा है. फोर्ब्स की बिलिनेयर लिस्ट (Forbes World’s Billionaires list 2021) में इस समय 12 क्रिप्टोकरेंसी बिलिनेयर हैं. पिछले साल इस लिस्ट में केवल चार क्रिप्टोकरेंसी बिलिनेयर थे. अलमीडा रिसर्च के फाउंडर बैंकमैन फ्राइड 8.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर क्रिप्टोकरेंसी बिलिनेयर हैं. इसके बाद क्वॉइनबेस के सीईओ और फाउंडर ब्रायन आर्मस्टॉन्ग 6.5 अरब डॉलर के साथ दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो बिलिनेयर हैं. इस लिस्ट में रिपल के को-फाउंडर क्रिस लार्सेन (3.4 अरब डॉलर), ट्विन ब्रदर, कैमरन विंकलवोस और टेलर विंकलवोस (3-3 अरब सभी), माइक्रो स्ट्रैटिजी के सीईओ माइकल सेलर (2.3 अरब डॉलर), क्वॉइनबेस फाउंडर फ्रेड (1.9 अरब डॉलर), बिनांस फाउंडर चैंगपेंग (1.9 अरब डॉलर), डिजिटल करेंसी ग्रुप फाउंडर बैरी सिलबर्ट (1.6 अरब डॉलर), ब्लॉक एंड क्रिप्टो के चेयरमैन मैथ्यू (1.5 अरब डॉलर) और सिलिकॉन वैली के वेंचर कैपिटलिस्ट टिम ड्रैपर (1.5 अरब डॉलर ) क्रिप्टो बिलिनेयर की लिस्ट में हैं.

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में जितनी भी क्रिप्टोकरेंसी हैं, उनका टोटल मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर पार कर चुका है. यह मार्केट कैप 7 जनवरी 2021 को महज 1 ट्रिलियन डॉलर था. केवल तीन महीने में मार्केट कैप दोगुना हो गया है. इसमें आधे से ज्यादा योगदान तो केवल बिटक्वॉइन का है. बिटक्वॉइन का मार्केट कैप 1.13 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर गया है. अन्य क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैप की बात करें तो इथेरियम का मार्केट कैप 232 बिलियन डॉलर, बिनांस क्वॉइन का मार्केट कैप 59 बिलियन डॉलर, XRP का मार्केट कैप 44 बिलियन डॉलर और Tether का मार्केट कैप 43 बिलियन डॉलर है. यह जानकारी CoinMarketCap की तरफ से शेयर की गई है. शुक्रवार को पेपल (Paypal) के फाउंडर पीटर थाइल ने कहा कि बिटक्वॉइन चाइनीज फाइनेंशियल वीपन है. उनके इस बयान के सामने आने के बाद आज फिर से इसमें जबरदस्त उछाल दिख रहा है और यह 60 हजार डॉलर को पार कर गया है. क्वॉइनडेस्क की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक शाम को 5.30 बजे बिटक्वॉइन 60441 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. पिछले 24 घंटे का हाई 61065 डॉलर है. पिछले 24 घंटे में इसमें 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. इस समय इसका मार्केट कैप 1.13 ट्रिलियन डॉलर है. 8 अप्रैल 2020 को बिटक्वॉइन का रेट 7175 डॉलर था. पिछले एक साल में इसमें सात गुना से भी ज्यादा का उछाल आ चुका है.


अन्य सम्बंधित खबरें