इन 16 राज्यों में कोरोना की रफ्तार हुई तेज...
देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने एक बार फिर सबको मुश्किल में डाल दिया
है। महाराष्ट्र ही नहीं देश के दूसरे राज्यों में भी कोरोना के मामले काफी
तेजी से बढ़ रहे हैं। एक दिन में अब डेढ़ लाख से अधिक केस सामने आने लगे
हैं। देश के 16 राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से ऊपर जा रहे हैं। इस
सूची में 6 राज्य पिछले 10 दिनों में शामिल हो गए हैं।
कोरोना की इस दूसरी लहर को अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। सरकार की ओर से
बार- बार यह अपील की जा रही है कि हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत
है। दूसरी लहर में कोरोना अधिक संक्रामक दिखाई पड़ रहा है। टीका लोग लगवाएं
और कोविड नियमों का पालन बहुत जरूरी है।कोरोना
की रफ्तार तेजी से बढ़ी है वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां इससे होने वाली
मौतों की संख्या भी बढ़ी है।
जहां कोविड 19 से होने वाली मौतों की संख्या सबसे अधिक है। केंद्र की ओर से इन राज्यों में सेंटर की टीम भी भेजी गई थी।
इस टीम की ओर से कुछ समस्याओं को चिन्हित किया गया उसमें महाराष्ट्र के तीन
जिलों में ऑक्सीजन सप्लाई की समस्या देखी गई। दो जिलों में वेंटिलेटर नहीं
पाया गया। वहीं पंजाब के दो जिलों में सिर्फ कोरोना मरीजों के इलाज के लिए
कोई हॉस्पिटल नहीं है।
भारत में कोविड-19 के एक दिन में रेकॉर्ड 1,52,879 नए मामले आने के बाद
कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,33,58,805 हो गई। जबकि देश में इस
बीमारी का इलाज करा रहे लोगों की संख्या महामारी शुरू होने के बाद से पहली
बार 11 लाख के आंकड़े के पार चली गई है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के
अनुसार, भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 1,52,879 नए मामले आने से
संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,33,58,805 हो गई। वहीं, महामारी
से एक दिन में 839 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,69,275 हो गई
है। देश में 18 अक्टूबर 2020 के बाद से इस बीमारी से एक दिन में मरने वाले
लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है।