हांगकांग के बाद UK ने भी भारत को डाला अब रेड लिस्ट मे - CG Sandesh

हांगकांग के बाद UK ने भी भारत को डाला अब रेड लिस्ट मे

कोराना वायरस के नए वैरिएंट में तेजी से हो रहे इजाफे के बीच ब्रिटेन ने भारत को ट्रैवल रेड लिस्‍ट (Red List) में डाल दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि फिलहाल अगले आदेश तक कोई भी भारतीय ब्रिटेन की यात्रा नहीं कर पाएगा। कोरोना के ताजा मामलों में आए जबर्दस्‍त उछाल को देखते हुए ब्रिटेन ने भारत पर सख्‍त यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यूके प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की नई दिल्‍ली यात्रा रद्द होने के कुछ घंटों बाद ही यह फैसला आया है।ब्रिटेन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मैट हैनकॉक (Matt Hancock) ने कहा कि ब्रिटेन की देशों की रेड लिस्‍ट में भारत को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के 103 मामले सामने आने के बाद भारत को ट्रैवल रेड लिस्‍ट (Travel Red List) में जोड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और आयरिश लोगों के अलावा भारत से किसी का भी आना प्रतिबंधित किया जा रहा है, इन लोगों को भी वापसी पर सरकार की ओर से मंजूर होटल में 10 दिन के लिए क्‍वारंटाइन रहना होगा। बता दें कि लगातार दूसरे दिन भारत में ढाई लाख से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं

कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए बोरिस जॉनसन का भारत दौरा एक बार फिर टल गया है। वह अगले सप्ताह ही भारत आने वाले थे। जॉनसन की भारत यात्रा 26 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। इसमें ब्रिटेन-भारत व्यापार साझेदारी को अंतिम रूप देना शामिल था। इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर बोरिस को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। इस तरह लगातार दो बार जॉनसन भारत आने का अपना प्लान रद्द कर चुके हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के कारण अपनी यात्रा की अवधि कम कर दी थी।


अन्य सम्बंधित खबरें