कोरोना का हाहाकार, देश भर में एक दिन में 2 हजार से अधिक मौते... - CG Sandesh

कोरोना का हाहाकार, देश भर में एक दिन में 2 हजार से अधिक मौतें, छत्तीसगढ़ में भी मौत की खतरनाक रफ्तार जारी...

भारत में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है। हर दिन नए केसों के आंकड़े रिकॉर्ड बना रहे थे, मगर इस बार कोरोना से होने वाली मौतों ने भी अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश में पहली बार न सिर्फ तीन लाख के करीब केस आए हैं, बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं। इस तरह से महामारी की दूसरी लहर हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में मंगलवार को 2,94,115 कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिले। यह देश में एक दिन में मिल कुल नए संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। लगातार पांच दिनों से कोरोना से रिकॉर्डतोड़ मौतें दर्ज की जा रही हैं। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।

छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 15,625 नए मामले, 181 की मौत.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,625 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 5,74,299 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 15,625 मामले सामने आए हैं । वहीँ  प्रदेश में 181 लोगों की मौत हुई है।

इनमें रायपुर जिले से 2225, दुर्ग से 1679, राजनांदगांव से 825, बालोद से 413, बेमेतरा से 200, कबीरधाम से 279, धमतरी से 472, बलौदाबाजार से 1036, महासमुंद से 450, गरियाबंद से 347, बिलासपुर से 1330, रायगढ़ से 998, कोरबा से 990, जांजगीर चांपा से 985, मुंगेली से 379, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 209, सरगुजा से 636, कोरिया से 329, सूरजपुर से 268, बलरामपुर से 230, जशपुर से 393, बस्तर से 220, कोंडागांव से 112, दंतेवाड़ा से 48, सुकमा से 24, कांकेर से 473, नारायणपुर से 23, बीजापुर से 48 और अन्य राज्य से चार मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,74,299 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 4,42,337 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,25,688 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 6274 लोगों की मौत हुई है।

देश को लॉकडाउन से बचाना है. राज्य सरकारें भी लॉकडाउन को अंतिम विकल्प समझें –  पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश में जागरूकता से लॉकडाउन से बचने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि देश को लॉकडाउन से बचाना है. राज्य सरकारें भी लॉकडाउन को अंतिम विकल्प समझें. पीएम मोदी ने बच्चों से आग्रह किया कि मेरे बाल मित्रों घर में ऐसा माहौल बनाइए कि बिना काम और बिना जरूरी कारण लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें. देश को लॉकडाउन से बचाना है. आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है. पीएम मोदी ने कहा कि आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है. मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें. लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है.


अन्य सम्बंधित खबरें