घर वापसी की होड़...प्रवासी मजदूरों के बीच लॉकडाउन का असर - CG Sandesh

घर वापसी की होड़...प्रवासी मजदूरों के बीच लॉकडाउन का असर

देश भर में कोरोना की दूसरी लहर का व्यापक असर दिखाई दे रहा है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही कई राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए नाइट कफ्यू व एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाए जाने का निर्णिय लिया गया है. इस बीच, दिल्ली व एनसीआर से प्रवासी मजदूरों का पलायन एक बार फिर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील बेअसर हो रही है. इसका असर राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टैंड्स पर मजदूरों की भारी भीड़ देखी जा रही है.

पिछली बार की तरह एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों के बीच लॉकडाउन का असर दिखाई दे रहा है. ऐसे में बीते वर्ष की तरह इस बार प्रवासी मजदूरों के बीच अपना पूरा सामान लेकर घर वापसी की होड़ मची हैं. हालांकि, प्रवासी मजदूरों को भरोसा नहीं है कि एक सप्ताह बाद दिल्ली में सब कुछ सामान्य हो जाएगा, सबको लॉकडाउन के लंबा चलने का डर सता रहा है. जहां एक तरफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था, मैं प्रवासी मजदूरों से हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं कि दिल्ली छोड़ कर मत जाएं. यह छोटा सा लॉकडाउन है. सरकार आपकी सभी जरूरतों का ध्यान रखेगी. मेरी आप सभी से अपील है कि आप दिल्ली छोड़कर ना जाएं. हम सब मिलकर इस परिस्थिति का सामना करेंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें