केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना संक्रमित, 14 अप्रैल को ही पोखरियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्रालय और CBSE के अफसरों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक की थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 14 अप्रैल को ही पोखरियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्रालय और CBSE के अफसरों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक की थी। इसके बाद ही CBSE 12वीं की परीक्षा टालने और 10वीं की रद्द करने का ऐलान किया गया था।
उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा, 'कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैं डॉक्टर्स की सलाह पर दवाईयां और इलाज करवा रहा हूं। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वह कोरोना के नियमों का पालन करें और खुद का टेस्ट कराएं।'

अन्य सम्बंधित खबरें