प्रधानमंत्री मोदी ने रद्द किया बंगाल का चुनावी दौरा, कल करें... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री मोदी ने रद्द किया बंगाल का चुनावी दौरा, कल करेंगे हाई लेवल बैठक

देश में कोरोना वायरस से लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपना प्रस्तावित पश्चिम बंगाल दौरा रद्द कर दिया है. पीएम कल कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल बैठक करेंगे.

PM ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के लिए मैं कल एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करूंगा. इसकी वजह से मैं पश्चिम बंगाल नहीं जा सकूंगा.’

इसके बाद प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल में कोई चुनावी कार्यक्रम तय नहीं है. ऐसे में समझा जा रहा है कि अब वह राज्य में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे.

बीजेपी ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में छोटी-छोटी रैलियां करेगी जिसमें 500 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे. इसके बाद तय हुआ था कि प्रधानमंत्री शनिवार की प्रस्तावित रैलियों की जगह सिर्फ शुक्रवार को ही चुनावी कार्यक्रम करेंगे.

विपक्ष के निशाने पर PM

बता दें कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद रैलियां करने को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री विपक्षी दलों के निशाने पर हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें