अब उपभोक्ताओं की दिक्कतें होंगी कम, किसी भी गैस एजेंसी से भर... - CG Sandesh

अब उपभोक्ताओं की दिक्कतें होंगी कम, किसी भी गैस एजेंसी से भरवा सकेंगे सिलेंडर, सरकार बना रही नियम

पिछले साल 1 नवंबर 2020 से LPG सिलेंडर की बुकिंग में कुछ बदलाव किए गए थे. जिसमें गैस सिलेंडर की बुकिंग को OTP के आधर पर कर दी गयी थी. इसका उद्देश्य बुकिंग सिस्टम को और अच्छा बनाना था. अब एक बार फिर से एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम को और भी ज्यादा सुलभ करने के बारे में सोचा जा रहाा है.

नियम बदलने की तैयारी में कंपनी

सरकार और तेल कंपनियां सोच रही हैं कि उपभोक्ता के लिए LPG गैस बुकिंग और रीफिल की पूरी प्रक्रिया को और भी सुलभ कर दिया जाए. खबर है कि जब पिछले साल LPG के नए नियमों पर चर्चा हुई थी, इस बात पर उसी समय में विचार किया गया था कि LPG रीफिल के लिए उपभोक्ता को अपनी ही गैस एजेंसी पर संपर्क करना पड़ता था. लेकिन अब उपभोक्ता अपने करीब की गैस एजेंसी हो, उससे भी अपना LPG सिलेंडर रीफिल करवा लें. इसके लिए सरकार और तेल कंपनियां एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म रेड़ी करने वाली हैं.

हर एजेंसी से करा पाएंगे LPG रीफिल?

अधिकतर ऐसा होता हैं कि गैस बुकिंग के लिए कंज्यूमर को एजेंसी से बुकिंग के बाद रीफिल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, ऐसा इसलिए क्योंकि उपभोक्ता की गैस एजेंसी कंज्यूमर के घर के करीब नहीं होती हैं बल्कि दूसरी जगह पर होती हैं. जहां से डिलीवरी में लेट होता हैं. इसी बात पर अब विचार हो रहा है कि कंज्यूमर की गैस एजेंसी कोई भी हो , वो कहीं से भी रीफिल करवा सकता है. इसका अर्थ ये है कि यदि किसी उपभोक्ता के पास IOC का सिलेंडर है तो वो BPCL से भी रीफिल करवा सकता है. उसके लिए इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) तीनों कंपनियां मिल कर एक खास प्लेटफॉर्म तैयार कर रही हैं. इस बारे में तेल कंपनियों में निर्देश जारी किए गये हैें.

एड्रेस प्रूफ ना भी हो तो मिलेगा LPG सिलेंडर

अब से आपको 5 किलो वाला गैस सिलेंडर का कनेक्शन बिना कोई एड्रेस प्रूफ दिए ही मिल पाएगा. लेकिन इन गैस सिलेंडर का लाभ उनको मिलेगा जो कि प्रवासी होंगे. क्योंकि उनके लिए एड्रेस प्रूफ देना कठिन होता है. ये व्यवस्था उनके लिए आसान होगी. देश भर के किसी भी पॉइंट ऑफ सेल या डिस्ट्रीब्यूटरशिप लोकेशन से इस छोटे सिलेंडर को भरवाया जा सकता है. इसको आप पेट्रोल पंप से भी भरवा सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें