न्यायमूर्ति शरद कुमार गुप्ता ने दिया छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा
न्यायमूर्ति शरद कुमार गुप्ता ने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) की
धारा (1) के प्रावधान के अनुसार न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पद
से अपना इस्तीफा दे दिया है। यह 31 मार्च, 2021 की दोपहर से प्रभावी है। इस
संबंध में एक अधिसूचना आज विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा
जारी की गई।न्यायमूर्ति शरद कुमार गुप्ता, बी.एससी, एलएलबी, ने 1985 में
न्यायिक सेवा में प्रवेश किया और न्यायिक अधिकारी के रूप में विभिन्न
स्थलों पर अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्यभार सँभाला। उन्हें 27.06.2017 को
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीश और 02.09.2019 को स्थायी
न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था
भारत के
राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217 के उपबन्ध (1) में निहित अधिकारों
का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की अपर न्यायाधीश श्रीमती
विमला सिंह कपूर को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में ही न्यायाधीश नियुक्त
किया है I उनकी यह नियुक्ति अपना पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी
मानी जाएगी I विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में आज एक अधिसूचना
जारी की है Iबी.एससी,
एलएलबी शिक्षित श्रीमती विमला सिंह कपूर ने 03 सितम्बर 1987 को द्वितीय
श्रेणी सिविल न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सेवा में अपना कार्यभार ग्रहण
किया था I उन्हें 18 जून 2018 को 02 वर्ष की अवधि के लिए छत्तीसगढ़ उच्च
न्यायालय में अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया I इस अवधि
18.06.2020 से एक वर्ष के लिए और आगे बढ़ाया गया है I