चूना पत्थर की खदान में हुआ जोरदार विस्फोट,10 लोगोें की गई ज... - CG Sandesh

चूना पत्थर की खदान में हुआ जोरदार विस्फोट,10 लोगोें की गई जान ... कई घायल

कडपा। आंध्र प्रदेश के कडप्पा में शनिवार को चूना पत्थर की एक खदान में हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई। अब भी मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना आज सुबह कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई। बता दें कि सभी पीड़ित खदान में काम करने वाले मजदूर हैं।कहा जा रहा है कि मलबे के नीचे कुछ और मजदूर फंसे हुए हैं। घटना शनिवार सुबह कडपा के कलासापडू ब्लॉकके मामिलपल्ले गांव की है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री रखने के लिए ग्रेनाइट में ड्रिल करते वक्त हादसा हुआ। बता दे हादसे में जितने लोगों की जान गई है सभी सभी खदान में काम करने वाले मजदूर हैं. ये सुबह काम करने खदान में उतरे थे कि खदान में विस्फोट हो गया. वहीं, आशंका की जा रही है कि अभी भी खदान में मलबे के नीचे कई मजदूर फंसे हैं. वहीं हादसे के बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. मलबा को हटाया जा रहा है.



अन्य सम्बंधित खबरें