IRCTC द्वारा शानदार पैकेज, क्या टूरिज्म व्यवसाय नये नीति के साथ रख पायेगी कदम?
टूरिज्म व्यवसाय मे लगभग दो साल के महामारी की वजह से बिल्कुल भी कोई हलचल नही है वही इसी क्षेत्र मे छोटे व्यापार बंद होने के कगार मे है,
IRCTC ने Work From Home की तर्ज पर ही Work From Hotel पैकेज की शुरुआत की
है. जिसके तहत आप अपने मनपसंद होटल के रूम में बैठकर शानदार माहौल में
ऑफिस का काम कर सकते हैं. फिलहाल IRCTC का यह पैकेज केरल के होटलों में ही
मिल रहा है. केरल में प्रकृति की गोद में बैठकर आप ऑफिस का काम निपटाना
चाहते हैं तो आपको इसके लिए थोड़ी कीमत चुकानी होगी. पैकेज की बुकिंग
IRCTC वेबसाइट या IRCTC टूरिज्म मोबाइल ऐप्स से कर सकते हैं.
IRCTC का कहना है कि Work From Hotel उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो
कोरोना महामारी की वजह से घर से काम करने को मजबूर हैं. इस ऑफर में पैकेज
की शुरुआत 10,126 रुपये से शुरू है. इसमें पांच रात के लिए एक रूम में तीन
लोग ठहर सकेंगे. इस पैकेज में डिसइन्फेक्टेड रूम, तीनों समय का भोजन, दो
टाइम चाय/ काफी, वाई-फाई, सुरक्षित कार पार्किंग और ट्रैवल इंश्योरेंस
शामिल है. यानी, इस पैकेज में अलग से कोई रकम नहीं चुकानी होगी.
IRCTC के मुताबिक, केरल के होटल्स में यह ऑप्शन उपलब्ध है. यह केरल के
मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, अलेप्पी, कोवलम, वायनाड और कोचीन शहरों के
होटल्स में उपलबध है. इस ऑफर के तहत, न्यूनतम पांच दिनों के लिए पैकेज
लेना होगा. बाद में इसे बढ़ाया जा सकेगा. IRCTC का दावा है कि इस ऑफर में
कोविड सेफ्टी प्रोटेकॉल और साफ सफाई के स्टैंडर्ड काफी ऊंचे रखे जाएंगे.
पैकेज की बुकिंग IRCTC वेबसाइट या IRCTC टूरिज्म मोबाइल ऐप्स के जरिए
कराई जा सकती है.
अब शायद यात्रा से जुड़े व्यापार होटल संबंधित सभी, एक नये और अच्छे मेनेजमेंट के साथ अपने कार्य फिर से शुरुआत कर सके,