इतने करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए, 33.4 लाख लो... - CG Sandesh

इतने करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए, 33.4 लाख लोगों की सांसें थमी

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना महामारी घातक होती जा रही है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन दुनिया के कई देशों में उपलब्ध हो गई है। बावजूद इसके इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संंख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इस समय भारत और ब्राजील जैसे देशों में महामारी तेज गति से बढ़ रही है। यहां मौतों के आंकड़ों में भी वृद्धि देखने को मिली है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में इस वायरस की चपेट में आए 33.4 लाख लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है।बात करें विश्व में इस महामारी से अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की तो इनकी संख्या 16.08 करोड़ के पार जा पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 16 करोड़ 08 लाख 25 हजार 974 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 33 लाख 40 हजार 130 लोग की मौत हो चुकी है।

बात करें सर्वाधिक प्रभावित देश की तो, अब भी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम सबसे ऊपर है। इस वायरस से यहां अब तक 3 करोड़ 28 लाख 52 हजार 543 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। वहीं 5 लाख 84 हजार 478 लोग काल के गाल में समा गए हैं।इसके अलावा भारत में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते य​ह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश बन गया है। यहां अब तक 2 लाख 62 हजार 317 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 करोड़ 40 लाख 46 हजार 809 लोग इससे ग्रसित हैं। जबकि मौतों के मामले में 4 लाख 30 हजार 417 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

15,433,989

फ्रांस

5,902,343

तुर्की

5,083,996

रूस

4,857,303

यूके

4,460,405

इटली

4,139,160

स्पेन

3,598,452

जर्मनी

3,598,452

अर्जेंटीना

3,242,103

कोलम्बिया

3,067,879


अन्य सम्बंधित खबरें