ब्लैक फंगस के बाद अब सामने आया व्हाइट फंगस,जानिए ये शरीर पर ... - CG Sandesh

ब्लैक फंगस के बाद अब सामने आया व्हाइट फंगस,जानिए ये शरीर पर कैसे करता है अटैक

कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब एक और संक्रमण ने मानवजाति पर हमला कर दिया है।यह है व्हाइट संक्रमण, जो फेंफड़ों को निशाना बनाता है। भारत में व्हाइट फंगस की पुष्टि हो चुकी है और बिहार की राजधानी में चार मामले सामने आए हैं। व्हाइट फंगस की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।संक्रमित मरीजों में पटना के एक जाने-माने सर्जन भी शामिल हैं। यह बीमारी ब्लैक फंगस से भी ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि व्हाइट फंगस से भी कोरोना की तरह ही फेफड़े संक्रमित होते हैं। वहीं शरीर के दूसरे अंग जैसे नाखून, स्किन, पेट, किडनी, ब्रेन, प्राइवेट पार्ट्स और मुंह के अंदर भी संक्रमण फैल सकता है।जानकारी के अनुसार पटना के इन चार मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे थे, लेकिन उनको कोरोना नहीं था। सभी का टेस्ट नेगेटिव था। अन्य टेस्ट कराने पर इस बात का पता चाला कि वे व्हाइट फंगस से संक्रमित हैं।एंटी फंगल दवा से इलाज करने के बाद चारों मरीज ठीक हो गए। डॉक्टर्स के मुताबिक व्हाइट फंगस से फेफड़े संक्रमित हो जाते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि अगर सीटी स्कैन में कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो व्हाइट फंगस का पता लगाने के लिए बलगम कल्चर की जांच जरूरी है।इस बीमारी का कारण ब्लैक फंगस की तरह इम्युनिटी का कम होना होता है। उन लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है जो डायबिटीज के मरीज है या फिर लंबे समय से एस्टेरॉयड दवाएं ले रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें