साइक्लोन यास से 4 लोगों की मौत...130-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले वाली हवाओं ने पूर्वी तट पर पहुंचाया नुकसान
चक्रवाती तूफान यास ने बुधवार को भारत के पूर्वी तट खासकर ओडिशा और बंगाल में भारी तबाही मचाई है। 130-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले वाली हवाओं ने पूर्वी तट पर भारी नुकसान पहुंचाया है।भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते तमाम घर गिर गए। फसलें बरबाद हो गईं और कम से कम 4 लोगों की मौत की खबर है। इस साइक्लोन ने कल सुबह करीब 9 बजे के आसपास ओडिशा के धामरा पोर्ट पर लैंड फॉल किया। निचले इलाकों में स्थिति मिट्टी के छप्पर से बने घर तूफान के साथ आई बाढ़ में बह गए। इन इलाकों से 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया। दोपहर तक कमजोर पड़ चुके इस तूफान ने पूरे ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। बंगाल सरकार ने कहा है कि इस तूफान से कम से कम 1 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। यह तूफान अब झारखंड की ओर बढ़ गया है। पश्चिमी तट पर आए Tauktae तूफान के बाद एक हफ्ते के अंदर भारत में कहर मचाने वाला यास दूसरा तूफान है।ओडिशा के Special Relief Commissioner पीके जेना (PK Jena) ने कहा कि इस तूफान के चलते ओडिशा के बालासोर और भद्रक जिले के तमाम निचले इलाकों में स्थित गांवों समुद्र का पानी घुस गया। स्थानीय प्रशासन और लोगों के सहयोग से गांव से समुद्री पानी निकालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मयूरभंज जिले के सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में भारी बारिश के कारण बुधबलंग नदी में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है। दोपहर में नदी का जल स्तर 21 मीटर तक पहुंच गया है। जो 27 मीटर के खतरे के लेवल से बहुत करीब है
स्थानीय सूत्रों के हवाले से
मिली जानकारी के मुताबिक केनोझर (Keonjhar) और बालासोर जिले में पेड़ गिरने
से 2 लोगों की मौत हुई है। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं
हुई है। इसके अलावा घर गिरने से मयूरभंज जिले में एक बुजुर्ग महिला की मौत
की खबर है।जेना ने आगे कहा कि ओडिशा के जगतसिंहपुर
(Jagatsinghpur), केंद्रपाड़ा (Kendrapara) और जाजपुर जिले में बिजली के
लाइन ठीक करने का काम शुरू हो गया। जेना ने आगे कहा कि शाम तक हवा की गति
धीमी हो जाएगी और आधी रात तक चक्रवात ओडिशा से झारखंड की ओर बढ़ जायेगा।
ओडिशा के संवेदनशील क्षेत्रों से 5.8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थलों पर
पहुंचाया गया है और पश्चिम बंगाल में 15 लाख लोगों को शरणस्थलों पर
पहुंचाया गया है।
बंगाल में कितना नुकसान?वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में चक्रवात से एक करोड़ लोग प्रभावित हुए है। उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण तीन लाख मकान ढह गए हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात के कारण राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। अब तक 3 लाख मकान और 134 तटबंध (embankments) गिर चुके हैं। बनर्जी ने बताया कि एक व्यक्ति की दुर्घटनावश मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में 10 करोड़ रुपये की राहत सामग्री भेजी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के बालासोर जिले के बॉर्डर से लगे पूर्वी मिदनापुर के दीघा में बाढ़ आ गई है। राहत और बचाव के लिए सेना को बुलाया गया है।