दिल्ली में  महसूस किए गए  भूकंप के हल्के झटके... भूकंप के झट... - CG Sandesh

दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके... भूकंप के झटकों से हिल उठी धरती

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Capital Delhi ) की धरती रविवार को भूकंप के झटकों से हिल उठी. दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. रविवार को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर दिल्ली में भूकंप ( Earthquake ) आया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ( National Center for Seismology ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली से 8 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में सतह से 7 किलोमीटर की गहराई में था. दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके ( Punjabi Bagh area ) में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. यहां इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 थी.दिल्ली में भूकंप के बाद किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि नुकसान की आशंकाएं भी बेहद कम हैं, क्योंकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं रही. तीव्रता कम होने की वजह से लोगों को भी भूकंप का पता नहीं चल पाया होगा


अन्य सम्बंधित खबरें