सावधान ! 8 राज्यों में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट, कोरोना के न... - CG Sandesh

सावधान ! 8 राज्यों में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट, कोरोना के नए रूप ने बढ़ाई चिंता

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर  का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने लगा है और नए मामलों में बड़ी कमी आई है, लेकिन इस बीच कोविड-19 का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस  अपने पैर पसारने लगा है. देश के 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के करीब 40 मामले सामने आ चुके हैं.  कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट  के अब तक 40 मामले सामने आ चुके हैं और यह 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच चुका है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डेल्टा प्लस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं और अब तक 21 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में छह, केरल और तमिलनाडु में तीन-तीन, कर्नाटक में दो और पंजाब, आंध्र प्रदेश और जम्मू में एक-एक मामले सामने आए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट  से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक महिला की 23 मई को मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि महिला ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाया था. जबकि एक अन्य महिला डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित होने के बावजूद अब ठीक हो गई है और पूरी तरह स्वस्थ है.


अन्य सम्बंधित खबरें