जम्मू-कश्मीर पर PM मोदी की सर्वदलीय बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकी है बात
-जम्मू कश्मीर के गुपकार गठबंधनमें शामिल सभी दलों एवं कांग्रेस ने इसमें शामिल होने की सहमति दे दी है।
-कांग्रेस ने कहा कि बैठक के आमंत्रण के साथ इसका एजेंडा भी साथ में होता तो बेहतर होता।
-मीडिया खबरों के मुताबिक बैठक में सिर्फ जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा होगी।
-माना जा रहा है कि सरकार ने यह बैठक को केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए बुलाई है।
-बैठक में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर चर्चा हो सकती है।
-अनुच्छेद 370 पर कोई बातचीत नहीं की जाएगी।-प्रधानमंत्री मोदी की बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा (LoC) पर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं भी कल बंद की जा सकती हैं।
-पीपुल्स एलायंस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के घटक नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सरीखे संगठन 5 अगस्त 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति की बहाली और देश की विभिन्न जेलों में बंद कश्मीरी बंदियों की तत्काल रिहाई का मुद्दा उठाएंगे।
-पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने तो एक कदम और आगे बढ़ते हुए केंद्र से पाकिस्तान के साथ भी बाचतीत की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
-नेकां, पीडीपी, माकपा अपने दल की नीतियों के मुताबिक भी पक्ष रखेंगे, क्योंकि सभी को अलग-अलग आमंत्रण मिला है।
अन्य सम्बंधित खबरें