बड़ी खबर : जम्मू एयरपोर्ट के पास विस्फोट, 5 किलोग्राम आईईडी भी बरामद
जम्मू एयरपोर्ट पर विस्फोट की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में विस्फोट की आवाज सुनाई दी है, जिसके बाद मौके पर फॉरेंसिंक टीम पहुंची है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट से किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। विस्फोट की आवाज के बाद आस-पास हड़कंप मच गया। वहीं जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, उसके बाद से 5 किलोग्राम आईईडी बरामद हुआ है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें