चलती ट्रेन में दर्ज करवा सकेंगे रिपोर्ट, रेलवे सुरक्षा का ऐप... - CG Sandesh

चलती ट्रेन में दर्ज करवा सकेंगे रिपोर्ट, रेलवे सुरक्षा का ऐप बन कर तैयार

भारतीय रेलवे का एक संयुत्त रेल सुरक्षा मोबाइल ऐप तैयार हो चुका है जिससे गािड़यों में होने वाले अपराधों की चलती गाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराना और उस पर शीघ्रता से नियंत्रण पाना संभव हो पायेगा।

आरपीएफ के महानिदेशक अरुण वुमार ने यहां एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) का यह संयुत्त ऐप बन कर तैयार हो गया है। कोविड महामारी के कारण उसे लॉन्च नहीं किया जा सका था। जल्द ही उसे लोकरपित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉमन रेलवे सिक्योरिटी ऐप में मौका ए वारदात पर पीिड़त पक्ष के बयान एवं रिपोर्ट को ऑनलाइन दर्ज करने, सहयात्रियों के बयान दर्ज करने की सुविधा होगी जिसके आधार पर सुरक्षा बल अपनी आवश्यक कार्रवाईं शुरू कर सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें