छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड, 2 दिन तक फंदे से लटका रहा शव
हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना (Maharishi
Markandeshwar University) के हॉस्टल में एक बीटेक के छात्र का संदिग्ध
परिस्थितियों में शव पंखे से लटका मिला. शव दो दिन से फंदे पर लटका हुआ था.
कमरा अंदर से बंद होने के कारण तोड़ना पड़ा. सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस
ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी. शव से काफी
खून बह रहा था. मृतक की पहचान पूर्ण इंदु मिश्रा निवासी गांव पंचमबा जिला
दरभंगा बिहार के रूप में हुई है.
मुलाना थाना प्रभारी चंद्रभान ने
बताया कि एमएम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्र ने सुसाइड की है. छात्र
ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड की थी। उसने सोशल अकाउंट पर कविताएं पोस्ट की
थीं, जिससे आभास हो रहा है कि वह डिप्रेशन में आ चुका था. उसके परिजनों को
सूचना दे दी गई है, जबकि आगामी जांच जारी है.
बताया जा रहा है कि दो दिन तक हॉस्टल के कमरे में शव लटका रहा, जबकि
दुर्गंध आने पर पुलिस को बुलाया गया. कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा कि छात्र
फंदे पर लटका है. मुंह से खून निकल रहा है. दो दिनों तक गर्मी में शव फंदे
पर लटका, जिसके कारण मुंह से खून आना शुरू हो गया था. पुलिस ने आवश्यक
कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है. स्वजनों ने इस मामले में किसी
के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है. मृतक छात्र अपने घर से 30 मार्च को
हॉस्टल आया था.
मृतक के भाई ने बताया कि कुछ दिनों पहले पूर्णेंद्रु का कॉल आया था. इसके
कुछ दिन बाद मैसेज आया कि वह किसी से बात नहीं करेगा. इस पर परिजन परेशान
हो गए थे. वे उसे कॉल कर रहे थे, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था.
हॉस्टल प्रबंधन को सूचना दी गई थी. अब पुलिस का ही फोन आया और बताया कि
पूर्णेंद्रु ने सुसाइड कर ली है.