SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 : GD कांस्टेबल पदों पर आवेदन के... - CG Sandesh

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 : GD कांस्टेबल पदों पर आवेदन के लिये अभ्यर्थियों ने रखी ये मांग

भारतीय अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी SSC GD Notification का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कोरोना महामारी के कारण अभी कुछ भी तय नहीं हो पाया है. महामारी की वजह से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है. एसएससी की जीडी कांस्टेबल भर्ती नोटिफकेशन की तिथि सात मई को स्थगित कर दी गई थी. जीडी कांस्टेबल भर्ती के नोटिफकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने अब उम्र सीमा बढ़ाने की मांग भी शुरू कर दी है. अभ्यर्थियों का कहना है कि नोटिफकेशन में देरी के कारण कई अभ्यर्थियों की उम्र 23 वर्ष पार कर जाएगी. हालांकि आयोग ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

अनुमान है कि SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 में करीब 40 हजार वैकेंसी होगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद एसएससी जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफकेशन जारी कर सकता है. नोटिफकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे. इस भर्ती परीक्षा के जरिए दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी. SSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार भर्ती का नोटिफिकेशन सबसे पहले 25 मार्च को जारी होना था. आवेदन की संभावित अंतिम तिथि 10 मई थी.


अन्य सम्बंधित खबरें