कोरोना से प्रभावित हुए  लोगों को फायदा पहुंचाने, सस्ती दरों ... - CG Sandesh

कोरोना से प्रभावित हुए लोगों को फायदा पहुंचाने, सस्ती दरों पर मिलेगा 1.25 लाख रुपये का लोन, क्रेडिट गारंटी स्कीम का हुआ ऐलान

कोरोना से प्रभावित हुए 25 लाख लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने नई स्कीम का ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत 1.25 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा. यह लोन 2 फीसदी कम ब्याज दर पर मिलेगा. ये लोन बैंकों और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा दिया जाएगा.

नई स्कीम क्रेडिट गारंटी का हुआ ऐलान

केंद्र सरकार ने क्रेडिट गारंटी स्कीम का ऐलान किया है. इससे छोटे कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा. सरकार का मानना है कोरोना से प्रभावित 25 लाख कारोबारियों को इससे सीधे फायदा होगा.

आपको बता दें कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी छोटे कर्ज बांटती है. इन कंपनियों को छोटे व्यवसायों के लिए कर्ज सिस्टम को आसान बनाने के लिए पेश किया जाता है क्योंकि उनकी जटिल प्रक्रिया के कारण उन्हें बैंकों से लोन नहीं मिलता है.

नई स्कीम के तहत कितना मिलेगा लोन

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नई स्कीम के तहत 1.25 लाख रुपये का लोन मिलेगा. इसे चुकाने के लिए 3 साल मिलेंगे.

कौन-कौन ले सकता है लोन

सरकार का कहना है कि इस स्कीम के तहत सभी लोग लोन के लिए अप्लाई कर सकते है. इस स्कीम के तहत डिफॉल्टर्स (89 दिन लोन नहीं चुकाने पर) भी अप्लाई कर सकते है.

क्या लोन के लिए गारंटी के तौर पर कुछ देना होगा?

नहीं, बिल्कुल नहीं. सरकार का कहना है कि इस स्कीम में अप्लाई करने वालों को लोन लेने के लिए कुछ भी गारंटी के लिए नहीं रखना होगा. सरकार उनकी गारंटी देगी.



अन्य सम्बंधित खबरें