ऑनलाइन क्लास लेने के लिए नहीं था  स्मार्टफोन......सड़क पर फल ... - CG Sandesh

ऑनलाइन क्लास लेने के लिए नहीं था स्मार्टफोन......सड़क पर फल बेचने को मजबूर थी मासूम......12 आम के लिए मिले 1.2 लाख...

सड़क किनारे बैठी 5वीं क्लास की लड़की आम बेचने की कहानी इतनी वायरल हुई कि उसके सपनों को पंख लग गए. एक आदमी ने लड़की को 12 आम के बदले 1.2 लाख रुपये दिए। यानी एक आम 10 हज़ार का बिका, ये आम खास नहीं थे, जिसके लिए उन्हें इतनी ऊंची कीमत मिली, लेकिन इस लड़की के अंदर उसकी शिक्षा के लिए जुनून को देखकर उस व्यक्ति ने इतने महंगे रेट पर आम खरीदे.

पांचवीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा तुलसी झारखण्ड के जमशेदपुर के स्ट्रेट माइल्स रोड स्थित बंगला नंबर 47 के आउटहाउस में रहती है. उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. किसी तरह परिवार उसे पढ़ा रहा था लेकिन कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद हो गए.

स्कूल बंद होने के बाद जब ऑनलाइन क्लास शुरू हुई तो तुलसी की पढ़ाई ठप हो गई. क्योंकि उसके पास ऑनलाइन क्लास लेने के लिए स्मार्टफोन नहीं था. इसलिए तुलसी ने नए फोन के लिए पैसे जुटाने के लिए आम बेचने का फैसला किया.

तुलसी अपने बंगले के बगीचे में लगे आम के पेड़ से पके आमों को उठाकर गली में बेच देती थी. इस बीच तुलसी की पूरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जब तुलसी के दबाव में आम बेचने की कहानी मुंबई की एक वैल्यू एडेड एजुकेशन कंपनी के वाइस चेयरमैन अमेया हेते तक पहुंची, तो उन्होंने उसकी मदद के लिए कदम बढ़ाया.

अमेया हेते ने इस लड़की से 1.2 लाख में ये आम खरीद कर उसके सपनों को नया जीवन दिया है। इस मदद के बाद तुलसी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस रकम में से तुलसी ने 13,000 रुपये का स्मार्टफोन खरीदा है। बाकी को उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए बचा कर रखा है। इस मदद के बाद तुलसी अब आम नहीं बेच रही हैं, बल्कि घर पर ही पढ़ाई कर रही हैं.

पिता के अकाउंट में ट्रांसफर की रकम

जानकारी के अनुसार यह रकम उनके पिता श्रीमल कुमार के अकाउंट में ट्रांसफर की. Ameya को जब इस बात का पता चला कि आर्थिक दिक्कतों के कारण एक बच्ची को यह काम करना पड़ रहा है तो वो मदद के लिए आगे आए. उन्हें तुलसी कुमारी की कहानी लोकल मीडिया के द्वारा पता चली थी. तो उनसे रहा नहीं गया, और उन्होंने 1 लाख 20 हजार रुपये के उससे महज 12 आम खरीदे.


अन्य सम्बंधित खबरें