खुशखबरी : 1 अगस्त से मिलना शुरु हो जाएगी किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त
देशभर के किसानों के लिये राहत की खबर है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 9वीं किस्त किसानों को अब जल्द ही मिलने वाली है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त अगस्त 2021 माह की पहली तारीख से किसानों के खाते में आनी शुरु हो जाएगी।
बता दें कि, अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10.90 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 1,37,192 करोड़ रुपए पहुंचाए जा चुके हैं। वही पीएम मोदी द्वारा मई माह में 8वीं किस्त जारी की गई थी। इसके तहत 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 यानी 20 हदार करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गए थे। अब अगस्त में 9वीं किस्त देने की तैयारी की जा रही है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
1. आपको सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
2.Farmers Corner विकल्प पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको New Farmer Registration ऑप्शन पर क्लिक करना है।
4. एक नया टैब खुलेगा जिसमें आधार नंबर और कैप्चर कोड डालना होगा।
5. अब आपको अपनी डिटेल और जमीन की डिटेल देनी होगी।
6. सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
किन दस्तावेजों की जरूरत है
आपके पास कृषि भूमि के कागजात होने चाहिए। इसके अलावा आधार कार्ड, अपडेटेड बैंक अकाउंट, एड्रेस प्रूफ, फील्ड की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है।
इन नंबरों पर करें शिकायत
आपको बता दें कि यह मोदी सरकार की सबसे बड़ी किसान योजना है, जिसमें किसानों को कई सुविधाएं दी गई हैं. इसमें एक हेल्पलाइन नंबर है। जिसके माध्यम से देश के किसी भी हिस्से का किसान सीधे कृषि मंत्रालय से संपर्क कर सकता है।
>> पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
>> पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
>> पीएम किसान लैंडलाइन नंबर: 011-23381092, 23382401
>> पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
>> पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
>> ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in