समुद्र में अचानक उठने लगीं आग की लपटें....वीडियो हो रहा काफी... - CG Sandesh

समुद्र में अचानक उठने लगीं आग की लपटें....वीडियो हो रहा काफी वायरल

आमतौर पर पानी और आग को एक-दूसरे से बिल्कुल अलग माना जाता है. लेकिन इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है और इसीलिए कभी-कभी ये दोनों भी साथ मिल जाते हैं. सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. हाल ही में मैक्सिको  के एक समुद्र में आग लगने का वीडियो जबरदस्त वायरल वीडियो को देखकर किसी का भी चौंक उठना लाजिमी है.

अगर हम आपसे कहें कि पानी में आग लग गई तो आप शायद यकीन न कर पाएं. लेकिन मैक्सिको की एक खाड़ी में कुछ ऐसा ही हुआ है. सोशल मीडियासाइट ट्विटर  पर एक गजब वीडियो वायरल  हो रहा है, जिसे देखकर अपनी आंखों पर विश्वास कर पाना मुश्किल है. इस वीडियो में समुद्र में आग की लपटें उठती हुई नजर आ रही हैं.

यह हैरतअंगेज मामला मैक्सिको के युकाटन में शुक्रवार को हुआ था. यहां समुद्र के ऊपर तैरता हुआ पिघला लावा  देखा गया. वायरल वीडियोमें समुद्र की सतह पर उठती लाग की लपटों को देखा जा सकता है. दूर-दूर तक फैले हुए नीले समुद्र के बीच नारंगी रंग की आग की लपटें देखने में काफी अजीब लग रही हैं. बताया जा रहा है कि यह आग समुद्र के बीच अंडरवॉटर पाइपलाइन में से गैस लीक होने की वजह से लगी थी. 

सोशल मीडिया  साइट ट्विटरपर यह वीडियो Manuel Lopez San Martin ने शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 5 करोड़ 82 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. सिर्फ 17 सेकंड के इस वायरल वीडियो को 16 हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट भी किया है.

यहां देखे वीडियो


अन्य सम्बंधित खबरें