नग्नता एवं यौन गतिविधि, नफरतपूर्ण भाषण सहित कई मुद्दों से जुड़ी सामग्री पर आईटी नियम के तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम ने तीन करोड़ सामग्रियों पर की कार्रवाई
फेसबुक ने कहा कि उसकी अगली रिपोर्ट 15 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी, जिसमें उपयोगकर्ताओं से मिलीं शिकायतों और उन्हें लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी होगी.कंपनी ने रिपोर्ट में कहा कि इन तीन करोड़ सामग्रियों में स्पैम (2.5 करोड़), हिंसक एवं रक्तपात (25 लाख), वयस्क नग्नता एवं यौन गतिविधि (18 लाख), नफरतपूर्ण भाषण (3,11,000) सहित अन्य मुद्दों से जुड़ी सामग्री शामिल हैं.
इनके खिलाफ की गई कार्रवाइयों में सामग्री को मंच से हटाना या परेशान करने वाली तस्वीरों या वीडियो को चेतावनी के साथ कवर करना शामिल है.फेसबुक ने भारत में 15 मई से 15 जून के बीच 10 उल्लंघन श्रेणियों में तीन करोड़ से ज्यादा सामग्रियों पर कार्रवाई की है. सोशल मीडिया कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन करते हुए जारी की गई अपनी पहली मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी.वहीं, इंस्टाग्राम ने इस दौरान नौ श्रेणियों में उसके मंच पर डाली गई 20 लाख सामग्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
नए आईटी नियमों के तहत बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी, जिसमें वे उन्हें मिली शिकायतों और उन्हें लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी देंगे.फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन तमाम वर्षों में कंपनी ने इस उद्देश्य से लगातार प्रौद्योगिकी, लोगों और प्रक्रियाओं में निवेश किया है कि उसके उपयोगकर्ता ऑनलाइन सुरक्षित रहें तथा उसके मंचों पर खुलकर अपने विचार पेश कर सकें.
बता दें कि हाल ही में गूगल ने अपनी पहली मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट जारी
किया था जिसमें कहा था कि उसे भारत में इस साल अप्रैल में यूजर्स से
27,700 से अधिक शिकायतें मिली हैं. ये शिकायतें स्थानीय कानूनों या
व्यक्तिगत अधिकारों के कथित उल्लंघन को मिली हैं, जिसके फलस्वरूप 59530 को प्लेटफॉर्म से हटाया गया है.मालूम हो कि नए आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले बड़े
डिजिटल मंचों को हर महीने अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी, जिसमें
प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होगा.रिपोर्ट में कई ऐसे संचार लिंक या जानकारी का ब्योरा भी दिया गया होगा,
जिन्हें गूगल ने स्वचालित उपकरणों की मदद से हटा दिया है या पहुंच को अक्षम
कर दिया है.