फेसबुक के जरिए हुए प्‍यार को पाने के लिए एक मां ने छोड़ दिय... - CG Sandesh

फेसबुक के जरिए हुए प्‍यार को पाने के लिए एक मां ने छोड़ दिया अपने नवजात बच्‍चे को....प्रैंक करते गई तीन लोगों की जान

केरल में एक अजीब मामला सामने आया है, यहां एक मां ने फेसबुक के जरिए हुए प्‍यार को पाने के लिए अपने नवजात बच्‍चे को छोड़ दिया. बाद में पता चला कि यह असली प्‍यार नहीं बल्कि एक प्रैंक था. इस प्रैंक के कारण नवजात बच्‍चे समेत 2 और महिलाओं की जान चली गई है. वहीं बच्‍चे की 24 वर्षीय मां रेशमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पुलिस को एक खेत में एक लावारिस नवजात मृत हालात में मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि रेशमा के तथाकथित फेसबुक लवर का अकाउंट उसी की दो रिश्तेदार चला रही थीं। यानी दोनों मृतक रिश्तेदार रेशमा के प्रेमी बनकर उससे चैट करती थीं। उसकी इन दोनों रिश्तेदारों ने प्रैंक गलत दिशा में जाने और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, नवाजात की पहचान के लिए इलाके की कई महिलाओं के डीएनए सैंपल लिए गए थे। इसके बाद 22 जून को रेशमा को गिरफ्तार किया था। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त ने उससे कहा था कि वह उसे किसी दूसरे के बच्चे के साथ नहीं अपना सकता है।

इंडियन एक्‍सप्रेस की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक रेशमा के फेसबुक लवर ने कहा था कि वह उसे बच्‍चे के साथ स्‍वीकार नहीं कर सकता है, इसी कारण उसने अपना बच्‍चा रबर के खेत में छोड़ दिया था. पुलिस की जांच में सामने आया है कि फेसबुक का वह अकाउंट महिला की ही 2 रिश्‍तेदार चला रहीं थीं. प्रैंक के गलत दिशा में जाने और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से उन दोनों महिलाओं ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है.

वहीं रबर के खेत में मिले नवजात की अस्‍पताल में मौत हो गई थी. बच्‍चे की मां का पता लगाने के लिए पुलिस ने इलाके की कई महिलाओं के डीएनए सैंपल लिए थे. बाद में 22 जून को रेशमा को गिरफ्तार कर लिया था. तभी रेशमा ने पुलिस को बताया था कि उसने अपने फेसबुक फ्रेंड के कारण ही बच्‍चे को छोड़ा था.

एसीपी वाई निजामुद्दीन ने बताया कि 24 साल की रेशमा का पति विष्णु चार महीने पहले विदेश कामाने के लिए चला गया था। इसी दौरान रेशमा की फेसबुक पर किसी से दोस्ती हो गई थी।  बातचीत के बाद धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वह इस दौरान वह गर्भवती थी।

पुलिस को जांच में पता चला कि रेशमा अपनी कजिन आर्या से लिया हुआ सिम कार्ड इस्तेमाल कर रही थी। इसी बीच आर्या और रेशमा की भाभी की बेटी ग्रीष्मा लापता हो गई। दोनों की लाश उनके घर के पास स्थित नदी के किनारे मिली। एसीपी ने बताया कि ग्रीष्मा के प्रेमी से इस बारे में जानकारी मिली थी। ग्रीष्मा ने बताया कि उसका प्रेमी रेशमा के साथ प्रैंक कर रहा था। आर्या ने अपनी सास से पूरी कहानी बताई थी। जब उसकी सास काम पर गई तो आर्या ने ग्रीष्मा के साथ नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है


अन्य सम्बंधित खबरें