पंजाब और दिल्ली के बाद भूकंप से अब हिली मेघालय....   भूकंप क... - CG Sandesh

पंजाब और दिल्ली के बाद भूकंप से अब हिली मेघालय.... भूकंप के झटके से उतरी बंगाल से लेकर बिहार तक किये गए महसूस

मेघालय में बुधवार की सुबह 5.2 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके लगे. भूकंप के झटके उत्तरी बंगाल के इलाकों में भी महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दार्जिलिंग और कूच बिहार सहित उत्तरी बंगाल के कई इलाकों में महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मेघालय के तुरा में था. अभी तक किसी के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.

बता दें कि जुलाई महीने में हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दो दिन पहले हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हरियाणा के झज्जर में सोमवार रात को आए मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके दिल्ली और निकटवर्ती क्षेत्रों में महसूस किए गए.राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.7 थी. यह भूकंप रात 10 बजकर 36 मिनट पर पांच किलोमीटर की गहराई में आया. इससे पहले, 20 जून को राष्ट्रीय राजधानी के पंजाबी बाग इलाके में 2.1 तीव्रता का भूकंप आया था. पिछले साल से दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कुछ भूकंप आए हैं, जिनमें से अधिकतर की तीव्रता कम थी. 

एनसीएस ने पिछले साल अप्रैल से अगस्त तक एनसीआर क्षेत्र में कई झटके आने के बाद दिल्ली और उसके आसपास भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपकरणों को तैनात किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें